“सफलता के रास्ते”
#DrVirenderMadhan,
~~हम चाहे तो अपने आत्म विश्वास और मेहनत के बल पर अपना भाग्य खुद लिख सकते हैं और अगर हमको अपना भाग्य लिखना नहीं आता तो परिस्थितियां हमारा भाग्य लिख देंगी ।
~~जीवन में आप चाहे जितनी अच्छी अच्छी किताबें पढ़ लो । कितने भी अच्छे शब्द सुनो ,लेकिन जब तक आप उनको अपने जीवन में नहीं अपनाएंगे तब तक उसका फायदा नहीं होगा ।
~~अगर आप तनाव में है तो सारे दरवाजे बंद हो जाते हैं, बाहर का अंदर नहीं जाता, अंदर का बाहर नहीं जाता । विचार प्रक्रिया में ठहराव आ जाता है वो अपने आप में एक बोझ बन जाता है ।
~~अगर हमने अपने सफलता के रास्ते में निराशा हाथ लगती है इसका मतलब यह नहीं कि हम कोशिश करना छोड़ दें, क्योंकि हर निराशा और असफलता के पीछे सफलता छुपी होती है ।
~~प्यार करो जो आपके पास है आप जो चाहते हैं उसकी आवश्यकता है, जो आपको मिलता है उसे स्वीकार करें ।
~~दे दो जो तुम दे सकते हो, हमेशा याद रखें जैसा काम करोगे , वैसा ही फल मिलेगा ।
~~उन लोगों से दूर रहो जो आपकी महत्वाकांक्षाओं को कम करने कोशिश करते हैं । छोटे लोग हमेशा ऐसा नहीं करते हैं लेकिन महान लोग आपको भी ऐसा महसूस कराते हैं । फिर आप भी तो अपने गुणों के कारण महान बन सकते हैं ।
~~हम सबमें ऐसी ताकत है जो हमें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है या हमारे पंख काट कर आगे बढ़ने के अवसर देती है ।
~~भरोसा खुद पर रखो तो ताकत बन जाएगी और दूसरों पर रखोगे तो कमजोरी बन जाएगी ।
~~हाथ में है ,एक दिन आप के खिलाफ जिस दिन हक में हो गुरुर मत करना और जिस दिन खिलाफ हो थोड़ा सा सब्र कर लेना ।
~~स्वयं के जीवन में अगर हम दूसरों की सफलता को स्वीकार नहीं करते हैं तो वो ईर्ष्या जाती है और अगर स्वीकार कर ले तो वो प्रेरणा बन जाती है।
~~जिंदगी में वही व्यक्ति असफल होते हैं जो सोचते तो बहुत है मगर करते कुछ भी नहीं ।
~~अगर किसी की इज्जत नहीं करना चाहते तो मत कीजिए , लेकिन चार लोगों के साथ बैठकर किसी की बेइज्जती ना करें ।
~~जब छोटे थे तो झूठ बोलने से डर लगता था बड़े हुए तो सच बोलने से डर लगता है । समय ने भी कितनी तरक्की कर ली है।
~~अमीर के जीवन में जो महत्व *सोने की चैन* का होता है गरीब के जीवन में वही महत्व *चैन से सोने* का होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें